Follow us on

Home » समसामयिक » वाराणसी में संत रविदास जयंती के दौरान यातायात प्रतिबंध: यहां जानें पूरा रूट प्लान

वाराणसी में संत रविदास जयंती के दौरान यातायात प्रतिबंध: यहां जानें पूरा रूट प्लान

Share this post:

 

वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर होने वाले विशाल आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने शहर में व्यापक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं। यह व्यवस्था 30 जनवरी की सुबह 8 बजे से 1 फरवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में सामान्य आवागमन पर रोक रहेगी, जबकि शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजारा जाएगा। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ शहरवासियों को सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।

प्रमुख प्रतिबंध और डायवर्जन

भगवानपुर मोड़ से संत रविदास मंदिर की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें नगवा/मालवीय गेट की ओर मोड़ा जाएगा।

रमना चौकी तिराहा से मंदिर तिराहे की ओर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा, वाहन डॉफी की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

संत रविदास मंदिर तिराहा पर सीधे मंदिर जाने वाली सड़क बंद रहेगी। वाहन रमना चौकी या भगवानपुर की ओर भेजे जाएंगे।

मारुति नगर तिराहा भगवानपुर (संत सरवनदास यात्री निवास) की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

लोटूबीर अंडरपास चौराहा पर कार्यक्रम से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहन नुवाव चौराहा की ओर डायवर्ट होंगे।

शहर के अंदर बसों के लिए विशेष डायवर्जन

रामनगर चौराहा से वाराणसी आने वाली बसें सामनेघाट पुल से नहीं जाएंगी। इन्हें टेंगरा मोड़ से एनएच-19 होकर भेजा जाएगा।

सामनेघाट पुल (पश्चिम) से नगवा चौकी जाने वाले वाहन हरसेवानंद कॉलेज की ओर से जाएंगे।

रविदास गेट से थाना लंका या नगवा चौकी जाने वाले वाहन मालवीय गेट चौराहा होकर गुजरेंगे।

अमेठी कोठी तिराहा से रविदास घाट की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, वाहन रविदास गेट/नगवा चौकी होकर जाएंगे।

नगवा चौकी से भगवानपुर मोड़ की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे, इन्हें सामनेघाट के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

नरिया तिराहा से बीएचयू चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन करौंदी, नुवाव अंडरपास/भिखारीपुर तिराहा होकर जाएंगे।

पुराना रमना पुलिस चौकी (एनएच-19) से कार्यक्रम से जुड़ी बसों को छोड़कर अन्य सभी बसें अमरा अखरी/टेंगरा मोड़ की ओर डायवर्ट की जाएंगी।

यातायात पुलिस ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट प्लान की जानकारी अवश्य ले लें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x