Follow us on

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » वाराणसी आई बैंक सोसाइटी को मिला नेत्रदान का अमूल्य उपहार, चार नेत्रहीनों को मिलेगा प्रकाश

वाराणसी आई बैंक सोसाइटी को मिला नेत्रदान का अमूल्य उपहार, चार नेत्रहीनों को मिलेगा प्रकाश

Share this post:

 

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश, प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के संस्कार प्रान्तीय गतिविधि संयोजक राकेश मौर्य ने अपनी 88 वर्षीय माता श्रीमती फूलमती देवी के देहावसान के उपरांत मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए वाराणसी आई बैंक सोसाइटी को नेत्रदान कराया। इस पुनीत कार्य से चार नेत्रहीन व्यक्तियों को दृष्टि प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

परिजनों की सहमति एवं आई बैंक की त्वरित टीम के सहयोग से विधिवत प्रक्रिया पूरी की गई। समाजसेवियों और चिकित्सकों ने इसे प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि नेत्रदान महादान है, जो किसी के जीवन में फिर से उजाला भर सकता है। आई बैंक सोसाइटी ने नेत्रदात्री के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार का आभार जताया और अधिकाधिक लोगों से नेत्रदान के लिए आगे आने की अपील की।

यह नेत्रदान न केवल संवेदना और करुणा का प्रतीक है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि जीवन के बाद भी मानवता की सेवा संभव है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x