Follow us on

Home » समसामयिक » यूएफबीयू ने 5 दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में किया एकदिवसीय प्रदर्शन

यूएफबीयू ने 5 दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में किया एकदिवसीय प्रदर्शन

Share this post:

वाराणसी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में  एकदिवसीय प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों, स्टाफ की भारी कमी और लगातार बढ़ते कार्यभार के बावजूद बैंक कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आम जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू होने से कर्मचारियों का कार्य–जीवन संतुलन बेहतर होगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी और ग्राहकों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

वक्ताओं ने कहा कि देश के कई अन्य विभागों और क्षेत्रों में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली पहले से लागू है, ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र में इसे शीघ्र लागू किया जाना चाहिए। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुंदरलाल, अमित वत्स, मानवेंद्र सिंह, शुभम मिश्रा, संतोष राय सहित यूएफबीयू से संबद्ध जिले की विभिन्न बैंक यूनियनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x