Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » आपदा के बाद मानसिक संबल पर स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण

आपदा के बाद मानसिक संबल पर स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण

Share this post:

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय में उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह के निर्देशन में चल रहे सात दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को आपदा के बाद मानसिक प्राथमिक उपचार विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। सत्र में आपदा के उपरांत मानसिक आघात से पीड़ित लोगों को संभालने और उन्हें भावनात्मक रूप से सशक्त करने के तरीकों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आपदा के बाद अधिकांश पीड़ित भय, तनाव, घबराहट और अवसाद जैसी मानसिक स्थितियों से गुजरते हैं। ऐसे समय में प्रशिक्षित स्वयंसेवक पीड़ितों के लिए संबल बनते हैं। सत्र के दौरान संवेदनशील संवाद, विश्वास बहाली, धैर्यपूर्वक सुनने तथा सकारात्मक वातावरण निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, क्योंकि वे मानसिक रूप से अधिक प्रभावित होते हैं। प्रशिक्षण के दौरान मानसिक प्राथमिक उपचार, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक सहयोग की व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम का संयोजन एडीसी इरफानुल होदा एवं विवेक कुमार राय ने किया। इस अवसर पर डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, डिवीजनल वार्डेन कन्हैया लाल, प्रशिक्षक एस.एन. मिश्रा, विद्यासागर पांडेय सहित बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x