Follow us on

Home » राजनीति » मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति पुनःस्थापित करने की मांग

मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति पुनःस्थापित करने की मांग

Share this post:

वाराणसी। पाल विकास समिति वाराणसी के तत्वावधान में पाल/बघेल धनगर समाज के लोगों ने मणिकर्णिका घाट पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित मूर्ति के तोड़-फोड़ का विरोध जताया। सोमवार को समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि विस्थापित की गई अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को उसी स्थल पर भव्य रूप से पुनःस्थापित किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का मणिकर्णिका घाट से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव है तथा उनकी स्मृति से जुड़ी मूर्ति का हटाया जाना समाज की भावनाओं को आहत करता है। समिति ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

इस अवसर पर नरेन्द्र पाल (संरक्षक), महेंद्र पाल ‘पिंटू’ (राष्ट्रीय अध्यक्ष), सुरेश पाल (प्रदेश अध्यक्ष), रामाश्रय पाल (पूर्वांचल अध्यक्ष), मुन्नालाल पाल ‘प्रधान’ (जिला अध्यक्ष), संतोष पाल (महानगर अध्यक्ष) सहित डॉ. आर.जे. पाल, भैयालाल पाल, कमलेश पाल, संजीव पाल, आनंद पाल, रमेश पाल, सुधीर पाल मुन्ना, राहुल पाल, नीरज पाल प्रधान, संजय पाल, राम प्रवेश पाल, विनोद पाल, सुरेन्द्र पाल, पंचम पाल प्रधान, समर पाल, अनिल पाल, प्रभात पाल, वीरेन्द्र पाल, अजय पाल, जिलाध्यक्ष अहिल्या आर्मी जय प्रकाश पाल, सुभाष पाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x