Follow us on

Home » राजनीति » माघ मास में अहिल्याबाई घाट पर कांग्रेसजनों ने किया सामूहिक गंगा स्नान

माघ मास में अहिल्याबाई घाट पर कांग्रेसजनों ने किया सामूहिक गंगा स्नान

Share this post:

 

वाराणसी। माघ मास के पावन अवसर पर सोमवार को काशी के अहिल्याबाई घाट पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने सामूहिक गंगा स्नान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने काशी की आस्था, अस्मिता, संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा का संकल्प लिया।

पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, सोमवार एवं सिद्धि योग के शुभ संयोग में आयोजित इस कार्यक्रम को स्नान-दान एवं पुण्य कर्म के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। गंगा स्नान के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर काशी एवं देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक न्याय की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि माघ मास में गंगा स्नान आत्मशुद्धि, संयम और लोककल्याण की भावना से जुड़ा होता है। काशी सनातन सभ्यता की आत्मा है और इसकी आस्था, संस्कृति व विरासत की रक्षा करना समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में काशी की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक प्रतीकों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच समाज को एकजुट होकर संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने महारानी अहिल्याबाई होलकर के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने काशी सहित देशभर में मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों के निर्माण व संरक्षण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर मनीष मोरोलिया, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, अरुण सोनी, वकील अहमद, चंचल शर्मा, प्रमोद वर्मा, हसन मेहदी कब्बन, नरसिंह दास, यासीन राईन, आकाश मल्होत्रा, धीरज सोनकर, किशन यादव, अरविंद सेठ, अनिल पटेल, सुरेन्द्र कन्नौजिया, रामजी गुप्ता, विकास पाण्डेय सहित जिला एवं महानगर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x