Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » डॉ. प्रवीण तोगड़िया 18 से 22 जनवरी तक काशी प्रवास पर, कार्यकर्ताओं–व्यापारियों से करेंगे संवाद

डॉ. प्रवीण तोगड़िया 18 से 22 जनवरी तक काशी प्रवास पर, कार्यकर्ताओं–व्यापारियों से करेंगे संवाद

Share this post:

वाराणसी, 16 जनवरी 2026। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रख्यात कैंसर सर्जन डॉ. प्रवीण तोगड़िया 18 जनवरी से 22 जनवरी तक चार दिवसीय काशी प्रांत प्रवास पर रहेंगे।

प्रवास के दौरान 21 जनवरी को सायं 6 बजे सिद्धगिरी बाग स्थित ध्रुव सोनी के आवास पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकर्ता बैठक, व्यापारियों से संवाद एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन होगा। कार्यक्रम के उपरांत डॉ. तोगड़िया हरतीरथ स्थित जिला अध्यक्ष संतोष निगम के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

डॉ. तोगड़िया के आगमन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और काशीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री अर्जुन कुमार मौर्य ने बताया कि डॉ. तोगड़िया अपने प्रवास के दौरान देशभर में सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं, उनकी समस्याओं को सुनते हैं और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करते हैं। उनका यह आत्मीय जुड़ाव कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है।

यह काशी प्रवास संगठन से जुड़े लोगों से प्रत्यक्ष संवाद और क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों को समझने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x