Follow us on

Home » प्रशासनिक » सीएम योगी का एक दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ व काल भैरव दर्शन के साथ मणिकर्णिका घाट का निरीक्षण

सीएम योगी का एक दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ व काल भैरव दर्शन के साथ मणिकर्णिका घाट का निरीक्षण

Share this post:

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर धार्मिक एवं संसदीय नगरी वाराणसी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आगमन करेंगे, जहां से वे सीधे काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। वहां विधिवत दर्शन-पूजन के पश्चात वे बाबा काल भैरव मंदिर में भी दर्शन करेंगे।

धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान घाट पर चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, शवदाह से जुड़ी सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे, ताकि घाट की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित व सुविधाजनक बनाया जा सके।

मणिकर्णिका घाट के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग कर मीडिया को दौरे से जुड़ी जानकारी एवं सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दौरे को वाराणसी में विकास एवं व्यवस्थाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x