Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संपत्ति व उद्यान व्यवस्था को मिला नया नेतृत्व

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संपत्ति व उद्यान व्यवस्था को मिला नया नेतृत्व

Share this post:

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में व्याकरण विकास विभाग के सह आचार्य डॉ. विजेन्द्र कुमार आर्य एवं डॉ. ज्ञानेन्द्र सांपकोटा ने क्रमशः सम्पत्ति प्रभारी और उद्यान प्रभारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद दोनों आचार्यों ने विश्वविद्यालय को एक आदर्श शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। उद्यान प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सांपकोटा ने कहा कि प्रकृति हमारी मां है और उसका संरक्षण प्राथमिक लक्ष्य है। विश्वविद्यालय के उद्यान को वाराणसी जनपद में एक रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।

वहीं सम्पत्ति प्रभारी डॉ. विजेन्द्र कुमार आर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को अधिक सुसज्जित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित बनाने की दिशा में वे सतत प्रयास करेंगे, ताकि संस्था आदर्श स्वरूप ग्रहण कर सके।

उल्लेखनीय है कि दोनों आचार्य विश्वविद्यालय में आईकेएस के सह संयोजक, सहायक प्रॉक्टर सहित अनेक दायित्वों का सफल निर्वहन कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में प्रकृति एवं संस्कृति के समन्वय को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार शर्मा, डॉ. दुर्गेश पाठक, मनीष चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x