Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अस्सी घाट पर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का 77वाँ जन्मोत्सव भक्ति-भाव से संपन्न

अस्सी घाट पर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का 77वाँ जन्मोत्सव भक्ति-भाव से संपन्न

Share this post:

 

वाराणसी। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी के पावन अस्सी घाट पर आज पूज्यपाद जगद्गुरु भगवान श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के 77वें जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मालवीय म्यूजिक एंड आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी के संयोजन में किया गया, जिसमें गंगा तट भक्ति, संगीत और सेवा के भाव से ओतप्रोत नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ गंगा के तट पर विधिवत श्री सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सायंकाल माँ गंगा की भव्य आरती संपन्न हुई, जिसके बाद असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण का पुनीत कार्य किया गया।

इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में आयोजक प्रताप मिश्र, प्रभात मिश्र, सतीश त्रिपाठी, श्रवण मिश्र सहित समस्त राघव परिवार का विशेष योगदान रहा।

मालवीय म्यूजिक एंड आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी ने कहा कि “जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह आयोजन कलाकारों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।”

कार्यक्रम के अंत में माँ गंगा सेवा समिति (अस्सी घाट) की ओर से सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x