वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त से अपर पुलिस उपायुक्त पद पर पदोन्नत हुए डॉ. ईशान सोनी को अशोक स्तम्भ प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने डॉ. सोनी को पदोन्नति की बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियाँ और अपेक्षाएँ भी बढ़ जाती हैं तथाएक अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में उनसे औरअधिक समर्पण, संवेदनशीलता और प्रभावी नेतृत्व की अपेक्षा की जाती है।पुलिस आयुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ईशान सोनी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता का बेहतर उपयोग करते हुए जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा पुलिस संगठन की गरिमा और कार्यक्षमता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। इस सम्मान समारोह में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा भी उपस्थित रहे।









