Follow us on

Home » प्रशासनिक » काशी में गूटगार्डियन्स की ‘एडशेल्टर’ पहल, आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय का शुभारम्भ

काशी में गूटगार्डियन्स की ‘एडशेल्टर’ पहल, आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय का शुभारम्भ

Share this post:

 

वाराणसी। एनजीओ गूटगार्डियन्स द्वारा सारनाथ पुलिस एवं साइबर सेल वाराणसी के सहयोग से थाना परिसर में ‘एडशेल्टर’ परियोजना का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीपी विदुष सक्सेना (साइबर सेल, थाना सारनाथ) तथा विशिष्ट अतिथि महंत मुकेश मिश्रा (भैरवनाथ मंदिर) ने थाना परिसर में स्थापित पहले एडशेल्टर का लोकार्पण किया।

संस्था के प्रतिनिधि गौरव राय ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से इस उद्देश्य से शुरू की गई है कि दीवारों पर लगाए जाने वाले विज्ञापन ढाँचों को इस तरह डिज़ाइन किया गया है, जिससे वे सर्द रातों में आवारा कुत्तों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल का काम कर सकें। इन एडशेल्टरों में पशु बैठने व सोने के लिए सुरक्षित स्थान पा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य शहर को आवारा पशुओं के लिए अधिक मानवीय बनाना है तथा यह एक कम लागत वाला, व्यावहारिक मॉडल है, जिसे वाराणसी के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर और भविष्य में अन्य शहरों में भी दोहराया जा सकता है।

इस अवसर पर एसीपी विदुष सक्सेना ने गूटगार्डियन्स की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने नागरिकों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से आगे आकर आवारा पशुओं की सुरक्षा हेतु ऐसे मानवीय अभियानों का समर्थन करने की अपील की।

वहीं महंत मुकेश मिश्रा ने अभियान को आशीर्वाद देते हुए कहा कि निराश्रित एवं मूक पशुओं की देखभाल से सामाजिक उत्तरदायित्व को जोड़ना एक संवेदनशील और सभ्य समाज की पहचान है।

कार्यक्रम में हर्ष गुप्ता, प्रज्वल पांडे, कस्तूभ तिवारी, विनायक अग्रवाल, शिवेश बरनवाल, शिवानी, शुभम गुप्ता, यशस्वी यादव सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x