Follow us on

Home » राज्य समाचार » दिल्ली » अपना घर आश्रम पहुँची वांछित फाउंडेशन की टीम, बुजुर्गों का हालचाल जान सेवा कार्यों का लिया संकल्प

अपना घर आश्रम पहुँची वांछित फाउंडेशन की टीम, बुजुर्गों का हालचाल जान सेवा कार्यों का लिया संकल्प

Share this post:

नई दिल्ली, 4 अगस्त। समाज सेवा के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए वांछित फाउंडेशन, दिल्ली की टीम ने बूढ़पुर स्थित अपना घर आश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों एवं निराश्रित प्रभु जी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान डॉ. हीरालाल श्रॉफ एवं डॉ. कृष्णकुमार भी उपस्थित रहे। टीम ने आश्रम में संचालित सेवा, स्वास्थ्य देखभाल और मानवीय कार्यों का अवलोकन किया तथा आश्रम प्रबंधन द्वारा जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे लोगों के बेहतर स्वास्थ्य, देखभाल और भविष्य में सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

वांछित फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक सेवा, सहयोग और संवेदना पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों एवं असहाय लोगों के बीच समय बिताना, उनका हालचाल जानना और उन्हें अपनापन महसूस कराना ही सच्ची मानव सेवा का स्वरूप है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x