Follow us on

Home » क्राइम » चितईपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइकिल चोर गिरफ्तार, 21 चोरी की साइकिलें बरामद

चितईपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइकिल चोर गिरफ्तार, 21 चोरी की साइकिलें बरामद

Share this post:

वाराणसी। चितईपुर चौकी इंचार्ज विवेक शुक्ल के कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध निरोधक अभियान के अंतर्गत थाना चितईपुर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई कुल 21 साइकिलें बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 दिसंबर 2025 को थाना चितईपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की साइकिल चोरी होने की लिखित शिकायत थाने पर दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ और क्षेत्रीय चेकिंग के दौरान पुलिस ने मलिहान बस्ती इलाके से अभियुक्त अंकित पाण्डेय उर्फ डोलू (उम्र करीब 20 वर्ष) को एक साइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर अभियुक्त ने साइकिल चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि वह चोरी की गई साइकिलों को सत्संग बिहार कॉलोनी स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे झाड़ियों में छुपाकर रखता था। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां से 20 अन्य साइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 21 साइकिलें पुलिस ने अपने कब्जे में लीं।

बरामद साइकिलों में हीरो, एवन, हरक्यूलिस, बाजूका, एटलस, बीएसए सहित कई नामी कंपनियों की साइकिलें शामिल हैं। इन साइकिलों के रंग काला, नीला, लाल, पीला एवं ऑरेंज बताए गए हैं। पुलिस का मानना है कि बरामद साइकिलें क्षेत्र में पूर्व में हुई कई चोरी की घटनाओं से जुड़ी हो सकती हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अंकित पाण्डेय पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वर्ष 2022 में उसके विरुद्ध थाना चितईपुर में धारा 379 (चोरी) एवं 411 (चोरी की संपत्ति रखने) के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। वर्तमान प्रकरण में अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में चौकी इंचार्ज विवेक शुक्ल सहित थाना चितईपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। यह सफलता पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में प्राप्त हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से चितईपुर थाना क्षेत्र में साइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

फिलहाल पुलिस बरामद साइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें सुपुर्द करने की प्रक्रिया में जुटी है, साथ ही अभियुक्त से जुड़े अन्य संभावित अपराधों की भी जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x