Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बरेका में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे, 800 विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

बरेका में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे, 800 विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Share this post:

वाराणसी, 12 अगस्त। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन और विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में कक्षा छह से 12 तक के करीब 800 विद्यार्थियों और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रातःकालीन सभा के बाद निकली करीब 400 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए पुनः प्रार्थना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के साथ मैडम भीखाजी कामा, महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह के जयकारे लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा बरेका परिसर गूंज उठा।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक चंद्र मोहन यादव ने किया। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x