Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में भावुक हुआ महासंघ, 40 कर्मियों को किया सम्मानित

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में भावुक हुआ महासंघ, 40 कर्मियों को किया सम्मानित

Share this post:

 वाराणसी। नदेसर स्थित पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन के सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 40 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान के प्रति कृतज्ञता जताई गई।

समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मनाथ त्रिवेदी, अंजनी मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण संगठन तथा शशिकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मौजूद रहे।

महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन और विभागीय व्यवस्था की मजबूत नींव रहे हैं। उनके लंबे सेवाकाल और योगदान को सम्मान देना महासंघ का दायित्व है। उन्होंने कहा कि समारोह के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में विपिन श्रीवास्तव, हितेंद्र नारायण भट्टाचार्य, सत्येंद्र कुमार सिंह, राम बदन यादव, बाबूलाल मौर्या, विजय कुमार श्रीवास्तव, मनिका प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, माता प्रसाद और शमशेर अली समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x