Follow us on

Home » Uncategorized » कौलापुर गोपीगंज में स्वाभिमान मंच उत्तर प्रदेश की संगोष्ठी संपन्न, सैकड़ों की रही सहभागिता

कौलापुर गोपीगंज में स्वाभिमान मंच उत्तर प्रदेश की संगोष्ठी संपन्न, सैकड़ों की रही सहभागिता

Share this post:

 

 

भदोही। स्वाभिमान मंच उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार, 14 दिसंबर  को कौलापुर, गोपीगंज (जनपद भदोही) में एक भव्य संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल एवं प्रभावशाली रहा। संगोष्ठी में स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गार्गी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ मंच पर पूर्वांचल प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री राजशेखर तिवारी, अमन मोदी त्रिपाठी (प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा), पंडित अजय आचार्य, पवन पांडे (जिला उपाध्यक्ष, भदोही), दीपक उपाध्याय एवं शिव प्रकाश पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र मिश्रा, कृष्णा दुबे, राजेश तिवारी एवं अनीश अख्तर सहित अन्य पत्रकार बंधुओं का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। वहीं संगठन के पदाधिकारियों को संघ वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वाभिमान मंच नवयुवकों को सामाजिक, राजनीतिक और वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाना है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि किसी भी मजलूम, पीड़ित या परेशान व्यक्ति के साथ स्वाभिमान मंच मजबूती से खड़ा रहेगा और उसकी आवाज को हर स्तर पर उठाएगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति संगठन से जुड़ता है, उसके समर्थन में मंच पूरी निष्ठा से खड़ा रहेगा तथा उसकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर हर संभव प्रयास करेगा। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करने और समाज में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए स्वाभिमान मंच पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर अभियान चलाएगा। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गार्गी तिवारी ने संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x