Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में उत्पादन की नब्ज टटोलने उतरे जीएम, अमृत भारत लोको के कैब का किया निरीक्षण

बरेका में उत्पादन की नब्ज टटोलने उतरे जीएम, अमृत भारत लोको के कैब का किया निरीक्षण

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने शुक्रवार को कर्मशाला का व्यापक निरीक्षण कर लोको उत्पादन कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न उत्पादन इकाइयों का भ्रमण कर अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने शीट मेटल शॉप, लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण करते हुए उत्पादन गतिविधियों, कार्यप्रणाली और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अमृत भारत (पुश-पुल) लोको के कैब का भी निरीक्षण किया तथा उसकी निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को उत्पादन में दक्षता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विद्युत इंजीनियर अरविंद कुमार जैन, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर सुदीप रावत, उप मुख्य इंजीनियर साकेत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने कहा कि बरेका में बनने वाले लोकोमोटिव की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक स्तर पर निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x