Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी : अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आशा बहुओं का विरोध प्रदर्शन तेज

वाराणसी : अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आशा बहुओं का विरोध प्रदर्शन तेज

Share this post:

वाराणसी। विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आशा बहुओं ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्र हुई आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शनकारी आशा बहुओं का कहना था कि लंबे समय से वे अपने मानदेय में बढ़ोतरी, कार्य के अनुसार उचित पारिश्रमिक, सुरक्षा व्यवस्था और स्थायीकरण की मांग करती आ रही हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। सीएमओ कार्यालय पर जुटी आशा बहुओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आशा बहुओं ने कहा कि वे गांव-गांव जाकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य से लेकर टीकाकरण व जनकल्याण योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का काम करती हैं, लेकिन बदले में उन्हें सम्मानजनक पारिश्रमिक भी नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करने का प्रयास किया। हालांकि, आशा बहुओं ने स्पष्ट किया कि लिखित आश्वासन के बिना वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x