Follow us on

Home » क्राइम » वाराणसी: नशीले कफ सिरप प्रकरण में वांछित शुभम जायसवाल की तलाश तेज, सियासी नजदीकियों पर उठ रहे सवाल

वाराणसी: नशीले कफ सिरप प्रकरण में वांछित शुभम जायसवाल की तलाश तेज, सियासी नजदीकियों पर उठ रहे सवाल

Share this post:

वाराणसी। नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में वांछित बताए जा रहे शुभम जायसवाल की तलाश में यूपी पुलिस के साथ अन्य राज्यों की पुलिस भी सक्रिय है। हालांकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक तस्वीर ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। तस्वीर में शुभम जायसवाल कथित तौर पर कुछ प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियों के साथ नजर आ रहा है, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का कहना है कि यदि तस्वीरें सही हैं, तो प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ उनके संबंध जांच प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जारी है तथा कोई भी आरोपी कानून से ऊपर नहीं है।अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस की सक्रियता कब रंग लाती है और क्या शुभम जायसवाल को जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया के तहत सलाखों के पीछे लाया जा सकेगा।

लेखक के बारे में

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x