Follow us on

Home » आज फोकस में » अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी खुशी सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी का किया स्वागत

अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी खुशी सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी का किया स्वागत

Share this post:

वाराणसी। वाराणसी के लोकप्रिय सांसद व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को नमो घाट पर भारतीय वायु सेना के 94वीं वर्षगांठ पर आयोजित एयर शो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी आगमन हुआ। अपराह्न मे पीएम मोदी पुलिस लाइन पहुंचे, वहां पर पहले से ही मौजूद भाजपा नेताओं, विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्यों के लिए वरिष्ठ लोगों के साथ ही खेल जगत की प्रसिद्ध काशी की बेटी अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट की खिलाडी खुशी सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी सिंह की हौसला अफजाई करते हुए खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगे और बेहतर खेलने का आशीर्वाद दिया। ज्ञातव्य होकि काशी की बेटी खुशी सिंह खेल जगत मे प्रादेशिक, राष्ट्रीय के अलावा अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट कंपटीशन मे अनेकों पदक जीतकर देश का नाम रोशन करती आ रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल