Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » युवा शक्ति से संवाद: छात्रों ने कहा—समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना युवाओं की जिम्मेदारी

युवा शक्ति से संवाद: छात्रों ने कहा—समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना युवाओं की जिम्मेदारी

Share this post:

वाराणसी। युवाओं की सोच, उनकी अपेक्षाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने के उद्देश्य से आर.एस. बनारस लॉ कॉलेज, सुंदरपुर में ‘युवा शक्ति से संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने वर्तमान समय में समाज से युवाओं की अपेक्षाओं और युवाओं की भूमिका को लेकर बेबाकी से अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर नीलम गुप्ता एवं भारती मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी सामाजिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण वाहक हैं। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

संवाद के दौरान छात्रों ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक बदलाव, युवाओं की जिम्मेदारियों तथा बदलते सामाजिक परिवेश जैसे विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। छात्रों ने कहा कि आज का युवा अपने अधिकारों के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर भी जागरूक है और वह समाज में सकारात्मक बदलाव की अपेक्षा रखता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य बिपाशा गोस्वामी ने की। उन्होंने युवाओं को संवाद के ऐसे मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे विद्यार्थी अपनी बात खुलकर रख सकें और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक बन सकें।

कार्यक्रम में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर सहित विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और वक्ताओं के बीच सार्थक संवाद हुआ तथा युवाओं की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण विचार सामने आए।

 

 

लेखक के बारे में

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल