Follow us on

Home » ब रे का » सूर्य सरोवर पर जीवित्पुत्रिका पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूर्य सरोवर पर जीवित्पुत्रिका पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share this post:

 

वाराणसी, 3 अक्टूबर। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के सूर्य सरोवर पर शनिवार को जीवित्पुत्रिका पूजा समिति के तत्वावधान में जीवित्पुत्रिका पूजन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजन-अर्चन कर अपने पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

समारोह में मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील रहे। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ लोक-संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का भी सुंदर समागम देखने को मिला।

कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सूर्य सरोवर परिसर देर तक उल्लास से सराबोर रहा।

समारोह के दौरान जीवित्पुत्रिका पूजा समिति की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान लिखित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में ज्ञानवर्धन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

समारोह में जीवित्पुत्रिका पूजा समिति के संरक्षक एवं बरेका के मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे, सह संरक्षक एवं उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर बी.पी. गुप्ता, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (टूलिंग एवं मॉड) राजेश कुमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (ब्लॉक) मनोज कुमार, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राजकुमार गुप्ता, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राम प्रवेश यादव, समिति के संस्थापक हरिशंकर यादव, अध्यक्ष आर.एन. सिंह, उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह एवं महामंत्री ऋतुराज सिंह यादव सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल