Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन) सोमेश कुमार ने किया बरेका का दौरा

अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन) सोमेश कुमार ने किया बरेका का दौरा

Share this post:

वाराणसी, 3 अक्टूबर। रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन) श्री सोमेश कुमार ने शनिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। उन्होंने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण कर लोको निर्माण की आधुनिक तकनीक, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता एवं संरक्षा मानकों की जानकारी ली।

उन्होंने अमृत भारत लोको के कैब का भी निरीक्षण किया और निर्माण प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके बाद प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में श्री सोमेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार ने उनका स्वागत किया। बैठक में बरेका की उत्पादन गतिविधियों, लोको निर्माण, तकनीकी प्रगति, गुणवत्ता और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) श्री अरविंद कुमार जैन, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) श्री अनुराग गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) श्री भारद्वाज चौधरी, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल) श्री प्रवीण कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) श्री राम जन्म चौबे, मुख्य सामग्री प्रबंधक (लोको) श्री अमित वर्मा, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेकशील तथा प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विभागीय गतिविधियों और तकनीकी प्रगति की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर श्री मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (प्रोजेक्ट) श्री कौशलेश सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल-पीओएच) श्री एस.बी. पटेल, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (सर्विस इंजीनियर) श्री विपुल सिंह, मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल