Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के सादगी-संकल्प को आईएजे ने किया नमन

गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री के सादगी-संकल्प को आईएजे ने किया नमन

Share this post:

 

वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) परिवार ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई।

आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कैलाश सिंह विकास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद एवं कोषाध्यक्ष आशीर्वाद सिंह ने रामनगर स्थित शास्त्री चौक पहुंचकर भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद रामनगर की प्रसिद्ध लस्सी के साथ जयंती समारोह मनाया गया।

वहीं, आईएजे वाराणसी मंडल अध्यक्ष डा. विनय श्रीवास्तव ने पाण्डेयपुर में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करना हम सभी का कर्तव्य है। साथ ही शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को भी आत्मसात करने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल