Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » तीज के रंग में रंगी काशी, संस्कृति संग सजा हरितालिका महोत्सव

तीज के रंग में रंगी काशी, संस्कृति संग सजा हरितालिका महोत्सव

Share this post:

वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी शाखा की ओर से सारनाथ स्थित श्याम उपवन लॉन में हरितालिका तीज महोत्सव हर्षोल्लास और पारिवारिक वातावरण में मनाया गया। महोत्सव में शहर की करीब 100 प्रबुद्ध महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा सारंगनाथ महादेव मंदिर में सामूहिक दर्शन-पूजन से हुई। महिलाओं ने भगवान शिव का पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। इसके बाद उपवन सभागार में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

महोत्सव की मुख्य अतिथि प्रांतीय महिला संयोजिका प्रियंका जायसवाल रहीं। कार्यक्रम संयोजक शिल्पी मानसिंहा और कीर्ति डेरोलिया ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, पारिवारिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाने का संदेश देना रहा। आयोजन को सफल बनाने में महिला संयोजिका रूपाली नागपुरी, अध्यक्ष अमित कुमार सोनी, सचिव नितिन भंसाली और कोषाध्यक्ष संजीव कुमार का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x