Follow us on

Home » काशी विद्या पीठ » अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स में काशी विद्यापीठ के डॉ. संतोष पाण्डेय ने जीता स्वर्ण

अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स में काशी विद्यापीठ के डॉ. संतोष पाण्डेय ने जीता स्वर्ण

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. विभूति नारायण सिंह परिसर, गंगापुर स्थित चिकित्सा विज्ञान संकाय के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के छात्र डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय पैरा डार्ट्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और वाराणसी का गौरव बढ़ा है।

कोलकाता के द ललित ग्रेट ईस्टर्न में आयोजित प्रथम इंडियन इंटरनेशनल ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप-2026 में डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने पैरा व्हीलचेयर पुरुष वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के चिकित्सा विज्ञान संकाय के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में एम.ए. योग एवं नैचुरोपैथी प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता वर्ल्ड डार्ट्स फेडरेशन से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय डार्ट्स आयोजन है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस विभिन्न वर्गों के मुकाबले संपन्न हुए, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए। पैरा व्हीलचेयर पुरुष वर्ग में डॉ. संतोष पाण्डेय ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

उनकी इस उपलब्धि पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग और चिकित्सा विज्ञान संकाय में हर्ष का माहौल है। संकायाध्यक्ष प्रो. पिताम्बर दास सहित विभाग के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x