वाराणसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा का सम्मान किया गया। वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. ओमप्रकाश शर्मा एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह ‘विकास’ ने कुलपति आवास पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किय
इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।
Post Views: 26










