Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बारिश में बेटियों की राह आसान करने को आगे आया मर्यादा फाउंडेशन

बारिश में बेटियों की राह आसान करने को आगे आया मर्यादा फाउंडेशन

Share this post:

वाराणसी। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशिक्षण के लिए आने-जाने वाली बेटियों की परेशानी को देखते हुए काशी की सामाजिक संस्था मर्यादा फाउंडेशन ने सोमवार को सेवा भारती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, चौरा माता में दर्जनों बेटियों को छाते वितरित किए। छाता पाकर बेटियों के चेहरे खिल उठे।

फाउंडेशन की अध्यक्ष अंशु अपराजिता ने बताया कि लगातार बारिश के कारण प्रशिक्षण केंद्र आने वाली बेटियों को घर से केंद्र तक पहुंचने में रोजाना असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। उनकी इस परेशानी को देखते हुए संस्था की ओर से छाता वितरण का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि मर्यादा फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के साथ जनहित और सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। संस्था भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के सहयोग के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां जारी रखेगी।

कार्यक्रम में अनुपमा श्रीवास्तव, वर्षा द्विवेदी, वंदना शर्मा, हेमा पाण्डेय, निर्मला श्रीवास्तव सहित फाउंडेशन की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x