वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर स्थित डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास में मंगलवार को मेस संचालन का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के प्रतिनिधि एवं वाणिज्य एवं प्रबंध संकायाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल ने फीता काटकर मेस का उद्घाटन किया।
शुभारंभ के बाद प्रो. शुक्ल ने मेस में छात्रों के लिए की गई बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मेस शुरू होने से शोध छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को भोजन की सुविधा परिसर में ही उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, प्रभारी अभियंत्रण विभाग प्रो. राकेश तिवारी, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, सहायक कुलसचिव डॉ. आनन्द कुमार सिंह, डॉ. प्रभा शंकर मिश्र, राजेश राय एवं संपत्ति अधिकारी डॉ. एस.एन. सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।










