वाराणसी। सारनाथ स्थित एक होटल में चिरईगांव ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने हरियाली तीज एवं शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति के प्रेरणास्वरूप आयोजित समारोह में शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
हरे परिधानों में सोलह श्रृंगार कर सजी शिक्षिकाओं ने समारोह में उत्सव का रंग भर दिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता, हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता के साथ नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां हुईं। शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
हरियाली तीज क्वीन का खिताब त्र्यंबिका ने जीता। समारोह के आयोजन में सरिता एवं कल्पना तिवारी की प्रमुख भूमिका रही।
इस अवसर पर रश्मि त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, नमिता सिंह, अनुपमा सिंह, नीलिमा प्रभाकर, सीमा सिंह, साधना सिंह, शशी सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।











