Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नेत्रदान से मिली नई रोशनी, 92 नेत्रदाता परिवारों का हुआ सम्मान

नेत्रदान से मिली नई रोशनी, 92 नेत्रदाता परिवारों का हुआ सम्मान

Share this post:

वाराणसी। 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत वाराणसी आई बैंक सोसायटी की ओर से लहुरावीर स्थित आईएमए भवन के सभागार में नेत्रदाता परिवार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नेत्रदान के माध्यम से दूसरों के जीवन में रोशनी लाने वाले 92 नेत्रदाता परिजनों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्म भूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा एवं कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पंकज मिश्र बनारस घराना ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।

अतिथियों ने वाराणसी आई बैंक सोसायटी द्वारा नेत्रदान के क्षेत्र में किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की। सम्मानित होने वालों में माहेश्वरी समाज और खांडल विप्र कल्याण समिति के सदस्यों सहित विभिन्न नेत्रदाता परिवार शामिल रहे।

समारोह के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नेत्रदान और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। संस्था के सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनील साह ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया। डॉ. ऋषभ साह ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से नेत्र ज्योति प्रदान करने की प्रक्रिया एवं इसके महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन अरुण पांडेय ने किया, जबकि संस्था के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार साह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में डॉ. श्रेया केशरी, महेश माहेश्वरी, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. महेन्द्र जायसवाल, देवेन्द्र गोयल, अशोक शर्मा, रवि जोशी, आचार्य दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश केशरी, किशन शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x