Follow us on

Home » ब रे का » स्मार्ट ग्लास से बरेका के दृष्टिबाधित कर्मचारियों की राह होगी आसान

स्मार्ट ग्लास से बरेका के दृष्टिबाधित कर्मचारियों की राह होगी आसान

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में दृष्टिबाधित कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में शनिवार को स्मार्ट ग्लास के संचालन एवं उपयोग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। केंद्रीय चिकित्सालय स्थित सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को स्मार्ट ग्लास की कार्यप्रणाली, प्रमुख विशेषताओं और दैनिक उपयोग से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने पांच दृष्टिबाधित कर्मचारियों को स्मार्ट ग्लास वितरित किए थे। उपकरणों का बेहतर और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को निर्माता कंपनी Torchit के विशेषज्ञ विक्की आर. मोदी और अनीश प्रजापति ने प्रशिक्षण दिया।

विशेषज्ञों ने स्मार्ट ग्लास के संचालन की प्रक्रिया को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाने के साथ इसके विभिन्न फीचर्स का प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों को बताया गया कि तकनीक का उपयोग किस प्रकार दैनिक कार्यों को अधिक सुगम बनाने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में किया जा सकता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य दृष्टिबाधित कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी कार्यक्षमता, आत्मनिर्भरता और कार्यस्थल पर सहजता को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राम प्रवेश यादव सहित बरेका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x