Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी विद्यापीठ में रूसी भाषा और संस्कृति की बारीकियों से रूबरू हुए

काशी विद्यापीठ में रूसी भाषा और संस्कृति की बारीकियों से रूबरू हुए

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग तथा रूस के कोज्मा मिनिन स्टेट पेडागॉजिकल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रूसी भाषा एवं संस्कृति आधारित शैक्षणिक कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों ने रूसी भाषा, व्याकरण, उच्चारण और शब्द-रचना की बारीकियां सीखीं।

कार्यक्रम में प्रो. नतालिया ने विद्यार्थियों को रूसी वर्णमाला, व्याकरण तथा अक्षरों और शब्दों के शुद्ध उच्चारण से परिचित कराया। उन्होंने रूसी भाषा में ध्वनियों के उतार-चढ़ाव और शब्दों के सही उच्चारण की सूक्ष्मताओं को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया।

प्रो. नतालिया ने रूस के प्रमुख नगरों में स्थित मंदिरों और मस्जिदों की वास्तुकला तथा उनकी सांस्कृतिक विशेषताओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इससे विद्यार्थियों को रूसी समाज की सांस्कृतिक विविधता और स्थापत्य परंपराओं को समझने का अवसर मिला।

वहीं डॉ. दारया ने रूसी भाषा के स्वर और व्यंजनों के सही उच्चारण एवं लेखन की विधि की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को रूसी अक्षरों के माध्यम से शब्दों की रचना का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रूसी भाषा में अपना नाम लिखना सीखकर भाषा-ज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x