Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी विद्यापीठ में स्कूटी योजना को लेकर छात्राओं में उत्साह, 680 ने कराया पंजीकरण

काशी विद्यापीठ में स्कूटी योजना को लेकर छात्राओं में उत्साह, 680 ने कराया पंजीकरण

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मंगलवार को कुल 680 छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से योजना के लिए पात्र छात्राओं के पंजीकरण एवं आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। सहायक कुलसचिव एवं योजना के नोडल अधिकारी अरिन्दम श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 207 छात्राओं का आधार वेरिफिकेशन कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, योजना से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 520 छात्राओं को संदेश भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पात्र छात्राओं को योजना से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही है। छात्राओं को भी आवश्यक दस्तावेजों एवं आधार सत्यापन की प्रक्रिया समय से पूर्ण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की राह को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। योजना के प्रति छात्राओं की बढ़ती रुचि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ही दिन में बड़ी संख्या में छात्राओं ने पंजीकरण कराकर इसका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित की।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र छात्राओं से अपील की है कि वे योजना से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करें, ताकि पात्रता एवं सत्यापन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x