Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सुगंधित पुष्पों से सजा दैत्रावीर बाबा का दरबार, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

सुगंधित पुष्पों से सजा दैत्रावीर बाबा का दरबार, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share this post:

वाराणसी। मैदागिन क्षेत्र के गणेशगंज बड़ा स्थित अति प्राचीन श्री दैत्रावीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार रविवार को श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाबा के दरबार को गुलाब, बेला, चमेली सहित विभिन्न सुगंधित पुष्पों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

मंदिर के संचालक महेश जायसवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा की प्रतिमा एवं मंदिर परिसर का भव्य पुष्प श्रृंगार किया गया। रात्रि में आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाआरती के उपरांत देशी घी से निर्मित चना की घुंघरी और सूजी के हलवे का प्रसाद सैकड़ों श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।

श्रद्धालुओं के अनुसार दैत्रावीर बाबा के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है और उन्हें क्षेत्र के रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि बाबा अपने भक्तों एवं पूरे क्षेत्र की रक्षा करते हैं।

इस अवसर पर महेश जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, अनंत जायसवाल, सीताराम जायसवाल, राजू गुप्ता, संतोष जायसवाल, अशोक जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x