वाराणसी।रचना फाउंडेशन, मिशन शक्ति एवं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर से बचाव हेतु जागरूकता एवं बेटियों की सुरक्षा विषय पर एक सेमिनार का आयोजन महाविद्यालय के महर्षि चरक सभागार किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ भगवान धन्वन्तरि जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डा दिवाकर सिंह, पूर्व अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कैंसर के बारे में बताया कि आज कैंसर जानलेवा तो है ही लेकिन अज्ञानता भी बहुत है समय से अगर मरीज डॉक्टर के पास पहुंच जाए तो बच सकता है जागरूक बने और अपने जान के साथ खिलवाड़ मत करे। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारण सेठ ने कहा कि शहरी क्षेत्र में तो लोग कुछ हद तक जागरूक है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसके बारे में कोई जागरूकता नहीं है और वही लोग सबसे ज्यादा पीड़ित है। मै रचना फाउंडेशन के लोगों से निवेदन करता हु कि वो ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता करे इसके लिए हमारा समाज हमेश उनके साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक प्रो डी के मौर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज सरकार भी जागरूकता के लिए विभिन्न आयोजन कर रही है हर महाविद्यालय और इंटर कालेजों में इस बारे में बताया जाता है अगर बेटिया सुरक्षित रहेंगी स्वस्थ रहेगी तो हमारा समाज मजबूत रहेगा।
संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी धीरज सिन्हा ने कहा कि कैंसर आज एक आम बीमारी हो गई है लेकिन जानकारी के अभाव में लोग गलत इलाज के चक्कर में फंसकर अपनी जान गंवा दे रहे है। हमारा प्रयास यही है कि उन्हें सही सलाह देकर योग्य चिकित्सक के द्वारा इलाज करवाना है।
कार्यक्रम संयोजक डा अंजना सक्सेना ने कहा कि महिलाओं को स्वयं के लिए जागरूक होना पड़ेगा क्योंकि अगर वह ठीक रहेगी तो सब ठीक रहेगा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डा अर्पिता मिश्रा ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से डा दिवाकर सिंह, प्रो डी के सिंह , डा अंजना सक्सेना,प्रो संजय कुमारl पांडेय, प्रो शशि सिंह, प्रो अवधेश कुमार सरोज, डा मनीष मिश्रा,धीरज सिन्हा, शत्रुघ्न सिंह”सनी” पारसनाथ यादव,मनोज विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।










