Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » राखी के धागे ने वीर जवानों से जोड़ा राष्ट्रभक्ति और भाईचारे का अटूट रिश्ता

राखी के धागे ने वीर जवानों से जोड़ा राष्ट्रभक्ति और भाईचारे का अटूट रिश्ता

Share this post:

वाराणसी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सीमाओं की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता का भाव उस समय जीवंत हो उठा, जब 39 गोरखा रेजिमेंट के परिसर में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी बहनों और बालिकाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी। राखी के पवित्र धागे ने सैनिकों और समाज के बीच भाईचारे, राष्ट्रभक्ति और आत्मीयता के अटूट रिश्ते को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में बाबा जी की फ्री पाठशाला की संरक्षक आरती टंडन ने वीर जवानों को राखी बांधी, तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और आरती उतारकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि उन वीर सैनिक भाइयों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है, जो अपने परिवारों से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के जवानों के साहस, त्याग और सतत सजगता के कारण ही देशवासी अपने घरों में सुरक्षित रहकर पर्व और त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना पाते हैं। ऐसे आयोजन समाज और सैनिकों के बीच भावनात्मक संबंधों को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री मीना चौबे, नम्रता चौरसिया, वंदना रघुवंशी, रीना सिंह, राजीव टंडन सहित अनेक सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। रक्षाबंधन के इस भावपूर्ण आयोजन में राखी के धागे के माध्यम से देशभक्ति, समर्पण और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x