वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) में बुधवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में कार्मिक विभाग और कर्मचारी परिषद के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और सुझावों पर सकारात्मक एवं समाधानपरक चर्चा हुई।
बैठक में कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुत बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित शंकाओं का समाधान किया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बैठक का उद्देश्य प्रशासन और कर्मचारियों के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूत करते हुए कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों का प्रभावी ढंग से समाधान करना रहा। इस दौरान कर्मचारियों की सुविधाओं, कल्याण और सेवा संबंधी विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने आपसी संवाद और सहयोग को कर्मचारी हितों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सकारात्मक वातावरण में समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। बैठक में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी एम. ए. अंसारी, सहायक कार्मिक अधिकारी पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव तथा परिषद सदस्य अमित कुमार, संतोष कुमार यादव, नवीन कुमार सिन्हा और सुशील कुमार सिंह सहित कार्मिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।










