वाराणसी। कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर और भीटी क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने जनता की समस्याएं और क्षेत्र की जरूरतें जानीं तथा संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, रोजगार समेत विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र के विकास को लेकर सुझाव भी लिए।
विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े सरकार के प्रयासों की भी जानकारी साझा की।

सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जनता से निरंतर संवाद उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की समस्याओं को मौके पर समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। विधायक के इस जनसंपर्क से स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिला।










