वाराणसी। भार्गव सभा वाराणसी एवं सखी पैड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में महमूरगंज में कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही कांवड़ियों और आम श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। आयोजकों की ओर से करीब एक हजार शिव भक्तों को फल एवं पानी की बोतल वितरित कर सेवा की गई।
आयोजकों ने बताया कि सेवा शिविर का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग एवं राहत उपलब्ध कराना था। कांवड़ यात्रा की सेवा को भगवान शिव की सेवा मानते हुए संस्था के सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की।
सेवा कार्य की श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

शिविर में चारू जैन, संजय भार्गव, सुनीता भार्गव, सत्यनारायण, राजेंद्र, आरती भार्गव एवं मीरा भार्गव सहित अन्य सदस्य और सहयोगी उपस्थित रहे।










