वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश पटेल के सोमवार को प्रथम काशी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के बीच भव्य स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों तक कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगदीश पटेल का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद एयरपोर्ट तिराहा, केजे होटल, महादेव वाटिका (सातों महुआ), तरना पुल और शिवपुर समेत विभिन्न स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
काशी आगमन के दौरान जगदीश पटेल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने लोककल्याण और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। इसके बाद सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, प्रदेश राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, अजय गुप्ता, पूजा दीक्षित, मधुकर चित्रांश, प्रमील पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह सनी, अशोक जाटव, अशोक पाण्डेय, अमित खरे, अवधेश राय, पंकज चतुर्वेदी, मनोज सोनकर, हीरा यादव, रजत जायसवाल, अनुराग शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, रणंजय सिंह, सुजीत सिंह टीका, गोकुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










