Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » साईं बाबा की पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

साईं बाबा की पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share this post:

वाराणसी। सावन माह के अवसर पर रविवार को साईं परिवार की ओर से प्रहलाद घाट स्थित काली माता मंदिर के समीप से साईं बाबा की वार्षिक पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने साईं बाबा की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया।

साईं परिवार के अध्यक्ष गौतम श्रीवास्तव ‘शालू’ ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले 17 वर्षों से साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पालकी यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गायघाट स्थित साईं मंदिर पहुंची, जहां पुजारी सिंधु वर्मा द्वारा बाबा की भव्य आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए साईं बाबा के जयकारे लगाते और भक्ति में झूमते नजर आए। यात्रा का मार्ग भदंयू चुंगी, सेवई मंडी, प्रहलाद घाट, मुकीमगंज और मछोदरी होते हुए गायघाट तक रहा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।

यात्रा में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सपा नेता किशन दीक्षित, पार्षद बबलू शाह, पार्षद लकी भारद्वाज, डॉ. सुधीर त्रिपाठी, गणेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव, जानू, अनीता श्रीवास्तव, कन्हैया कनौजिया, अजय साहनी, बबलू सेठ, नील नयन मिश्रा, विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में साईं भक्त शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x