Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पीएम पोषण की रसोइयों को सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड से मिली बड़ी सौगात

पीएम पोषण की रसोइयों को सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड से मिली बड़ी सौगात

Share this post:

चिरईगांव, वाराणसी। ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/आईएएस एवं खंड विकास अधिकारी रिया सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत 421 रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री के संबोधन का ऑनलाइन प्रसारण कराया गया। रसोइयों एवं उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

इस अवसर पर रसोइयों का उत्साहवर्धन करते हुए उर्मिला देवी, सावित्री देवी, अनीता देवी, कलावती, सुनरा एवं मीरा देवी को मंच से कैशलेस चिकित्सा कार्ड, ₹3,000 की धनराशि का चेक, एक-एक परिधान एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर रसोइयों में उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x