Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सुमंगल ज्वेलर्स में सजे आभूषणों के नए और आकर्षक संग्रह

सुमंगल ज्वेलर्स में सजे आभूषणों के नए और आकर्षक संग्रह

Share this post:

वाराणसी। सिगरा स्थित सुमंगल ज्वेलर्स की नौवीं भव्य आभूषण प्रदर्शनी एवं बिक्री का शुभारंभ शुक्रवार को कथावाचक श्रीकांत शर्मा ‘बाल व्यास’ ने किया। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 21 से 23 अगस्त तक चलेगी।

प्रदर्शनी में सोने, हीरे, कुंदन और मंदिर शैली के आभूषणों का नवीन एवं आकर्षक संग्रह प्रदर्शित किया गया है। आयोजन का प्रमुख आकर्षण ‘तारिणी’ संग्रह है, जिसमें भारतीय मंदिर स्थापत्य एवं कला से प्रेरित हल्के, आधुनिक और पारंपरिक डिजाइन के आभूषण शामिल हैं।

शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक एवं अतिथि पहुंचे और नए डिजाइन के आभूषणों की सराहना की। इस दौरान सुमंगल ज्वेलर्स के अधिष्ठाता ने श्रीकांत शर्मा ‘बाल व्यास’ को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

प्रदर्शनी के दौरान ग्राहकों को आभूषणों की बनवाई पर 100 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जा रही है। वर्ष 1967 से ग्राहकों का विश्वास अर्जित कर रहा सुमंगल ज्वेलर्स इस प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी समृद्ध परंपरा, नवीन डिजाइन और उत्कृष्ट कारीगरी को एक साथ प्रस्तुत कर रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x