Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » संकटहरण मंदिर मार्ग को मिलेगी बेहतर राह, 6.41 लाख से होगा इंटरलॉकिंग कार्य

संकटहरण मंदिर मार्ग को मिलेगी बेहतर राह, 6.41 लाख से होगा इंटरलॉकिंग कार्य

Share this post:

वाराणसी। साकेत नगर कॉलोनी स्थित संकटहरण मंदिर से मुख्य मार्ग तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विधिवत नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस कार्य की लागत 6.41 लाख रुपये है। इसके तहत 100 मीटर लंबाई में इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड-वाराणसी को सौंपी गई है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ ही संकटहरण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग होने से मार्ग की स्थिति बेहतर होगी और आवागमन सुगम बनेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में महानगर महामंत्री अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, राजीव सिंह पटेल, अखिलेंद्र सिंह सनी, मनोज सोनकर, शशांक अग्रवाल, अजय गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, विनय सिंह, अमित खरे, अनिल तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित मिश्रा, प्रिंस द्विवेदी, जगन्नाथ ओझा, शालिनी सिंह, अर्चना मधेसिया, निशा श्रीवास्तव, कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x