Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बारिश भी नहीं रोक सकी खिलाड़ियों का जोश, CBSE क्लस्टर-V वॉलीबॉल में रोमांचक मुकाबले

बारिश भी नहीं रोक सकी खिलाड़ियों का जोश, CBSE क्लस्टर-V वॉलीबॉल में रोमांचक मुकाबले

Share this post:

वाराणसी। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित CBSE क्लस्टर-V वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन भी विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। बारिश और खराब मौसम के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। खिलाड़ियों ने शानदार सर्विस, स्मैश, ब्लॉक और डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन की मिसाल पेश की।

अंडर-17 वर्ग के पहले राउंड में इनोवेटिव एकेडमिक, आजमगढ़, एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर वाराणसी, सनफ्लावर एकेडमी सैदपुर गाजीपुर, जीआईसी हाई स्कूल नैनी प्रयागराज, संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल वाराणसी और सनबीम स्कूल सारनाथ वाराणसी सहित विभिन्न टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए।

दूसरे राउंड में प्रगति स्कूल कित्तईपुर वाराणसी, स्वामी विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल गोरखपुर, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल आजमगढ़, होली चाइल्ड एकेडमी उमरांव जौनपुर, सिल्वर बेल्स पूर्वी बाजार चकिया चंदौली तथा सेंट थॉमस ज्ञानपुर भदोही की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने हर अंक के लिए संघर्ष करते हुए मुकाबलों में रोमांच बनाए रखा।

वहीं अंडर-19 वर्ग में भी प्रतिस्पर्धा चरम पर रही। सनबीम स्कूल महाराजगंज-गाजीपुर, सुभाष चंद्र एकेडमी वाराणसी, जीडी गोयनका स्कूल मोहनसराय वाराणसी, डीपी पब्लिक स्कूल प्रयागराज, डालिम्स सिबलिंग स्कूल चकिया, एमजी ग्लोबल एकेडमी चुनार-मिर्जापुर, आर्मी पब्लिक स्कूल इलाहाबाद कैंट और सेंट जोसेफ स्कूल प्रयागराज की टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले।

मैदान पर खिलाड़ियों के आक्रामक स्मैश, मजबूत ब्लॉक और शानदार डिफेंस ने दर्शकों को रोमांचित किया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। दूसरे दिन के मुकाबलों के दौरान मैदान पर उत्साह और खेल भावना का माहौल बना रहा।

टूर्नामेंट में विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के शानदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच दोनों बढ़े हैं। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह बना हुआ है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x