Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » तिरंगे की शान में बच्चों ने बिखेरी देशभक्ति की छटा, मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा ने बढ़ाया हौसला

तिरंगे की शान में बच्चों ने बिखेरी देशभक्ति की छटा, मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा ने बढ़ाया हौसला

Share this post:

वाराणसी। आस्था फाउंडेशन में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उमंग और उल्लास के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में वाराणसी की मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा मुख्य अतिथि रहीं। अतिथियों ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

समारोह में आस्था फाउंडेशन के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और स्थानीय लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।

मुख्य अतिथि विजयता सच्चदेवा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है, जिनके त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनमें शिक्षा के साथ देशप्रेम, संस्कार, आत्मविश्वास और मानवता की भावना विकसित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आस्था फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण और जरूरतमंद बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना सराहनीय कार्य है। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया।

संस्था की डायरेक्टर सोमा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया।

विजयता सच्चदेवा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के साथ हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों, प्रेम और सम्मान की भावना को भी मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सही दिशा देकर ही सशक्त, शिक्षित और संवेदनशील भारत की नींव मजबूत की जा सकती है।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर देशभक्ति के उत्साह और उल्लास से गूंजता रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x