वाराणसी। सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंच रहे शिवभक्तों की सेवा और सहायता के लिए सामाजिक संस्था ‘बनारसी मित्र’ की ओर से गौदोलिया स्थित काशी चाट भंडार के समीप कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया और संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा-सुश्रूषा में तत्परता दिखाई।
शिविर के संचालन में लगे रवि बरनवाल ने बताया कि शिवभक्तों के लिए फलाहारी आलू, पकौड़ी, हलुवा, चाय और शीतल जल की व्यवस्था की गई थी। करीब 2000 शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। विशेष बात यह रही कि फलाहार की सभी सामग्री देशी घी से काशी चाट भंडार में तैयार की गई।
कांवड़ियों की थकान, पीड़ा और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए शिविर में मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जहां जरूरतमंद शिवभक्तों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराई गई।

सेवा शिविर के आयोजन में राजेश केशरी, पशुपतिनाथ शेखर, श्रवण केयर और सौरभ मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अमित गुप्ता, देव गुन, संदीप त्रिपाठी, सुशील मोटवानी, प्रदीप केशरी, आकाश जायसवाल, हरेन्द्र सिंह राजपूत, बबलू केशरी, सतीश चौरसिया, रोहित अग्रवाल, गोविंद निगम, अवधेश तिवारी, प्रतीक दुलानी सहित संस्था के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।










