Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विद्यार्थी नौ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर राजस्थान रवाना

काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विद्यार्थी नौ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर राजस्थान रवाना

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान के एम.ए. (जे.एम.सी.) द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का नौ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण रविवार को राजस्थान के लिए रवाना हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में निकले इस दल को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं ज्ञानवर्धक यात्रा की कामना की।

निदेशक डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण 16 से 24 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विद्यार्थी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर सहित विभिन्न प्रमुख शहरों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों, विश्वविद्यालयों, राजभवन तथा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की पढ़ाई के साथ पत्रकारिता के व्यावहारिक एवं विविध आयामों से रूबरू कराना है। विद्यार्थी विभिन्न मीडिया संस्थानों की कार्यप्रणाली, समाचार संकलन, रिपोर्टिंग और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को करीब से समझेंगे। इसके साथ ही राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति, इतिहास एवं सामाजिक जीवन का भी प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे।

निदेशक ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान-विस्तार के साथ उनके व्यावहारिक कौशल, दृष्टिकोण और पत्रकारिता की समझ को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x